श्याम का ध्यान लगाले दो दिन की जिंदगानी है

by - January 18, 2020

श्याम का ध्यान लगाले दो दिन की जिंदगानी है
जीवन तो निर्झर है बंदे भक्ति तो इसका पानी है

तोड़ दे सारे बंधन बंदे कीर्तन में तुम आ जाओ
परमानंद मिलेगा डुबकी तो जरा लगा जाओ
भजते भजते नाम प्रभु का तर गए लाखों प्राणी
श्याम का ध्यान लगाले दो दिन की जिंदगानी है

माना घरकी जिम्मेदारी हमको आज निभानी है
ये भी अपना फर्ज है प्यारे वेदों ने भी बखानी है
ऐसे रहे हम जैसे रहता कमल पात पर पानी है
श्याम का ध्यान लगाले दो दिन की जिंदगानी है

तेरी मेरी करते करते मन अपना कंगाल हुआ
क्या लेके धरती से आया यम पूछे सवाल वहां
लख चौरासी भटकभटक मानस काया पानी है
श्याम का ध्यान लगाले दो दिन की जिंदगानी है
जीवन तो निर्झर है बंदे भक्ति तो इसका पानी है

You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *