ओम नमः शिवाय बोलो ओम नमः शिवाय

by - January 18, 2020

ओम नमः शिवाय बोलो ओम नमः शिवाय
मनवारे मानो कहना पलपल बीता जाए
ओम नमः शिवाय बोलो ओम नमः शिवाय

पांच अक्षरों का मंत्र जिसने उतारा है
शिवजी ने कृपा करके कष्टों से उबारा है
शिव जैसा भोला भाला और ना मिले
वह है भाग्यशाली जो भी भस्मी रमाले
ओम नमः शिवाय बोलो ओम नमः शिवाय

भोलेजी के ध्यान में जो है सच्चा ध्यानी
शिवजी को जाना वह है सच्चा ज्ञानी
वो स्वामी सारेसंसार का कोई नहींहै सानी
धन्य है वह रसना जो बार -बार दोहराए
ओम नमः शिवाय बोलो ओम नमः शिवाय

गौराजी ने जाप किया मन को लगाके
तपस्या में लीन हुई सब को भुलाके
ओम नमःशिवाय धुन लागी प्रेम रीत जागी
मंत्र की शक्ति ऐसी शिव को लिया पाय
ओम नमः शिवाय बोलो ओम नमः शिवाय

श्रद्धा से भोले मनवा भोले को पुकारले
भोली सी छवि को इन नैनो में उतार ले
सत्य शिवम एवं सुंदर भोले यह समझाए
ओम नमःशिवाय बोलो ओम नमः शिवाय


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *