दरबार तेरा निराला है अंजनी के लाला
दरबार तेरा निराला है अंजनी के लाला
अंजनी के लाला तुम हो अंजनी के लाला
दरबार तेरा निराला है अंजनी के लाला
तू है निराला तेरी महिमा निराली
दर पर जो आए कोई बनके सवाली
उसके संकट को तूने है टाला
दरबार तेरा निराला अंजनी के लाला
मंदिर निराले तेरे सेवक निराले
मन में करें है तूही सबके उजाले
हमने तो तेरे दर पर डेरा डाला
दरबार तेरा निराला अंजनी के लाला
लाली सिंदूर की है जग में निराली
सीने में रामजी की झांकी निराली
कानों में सोने की साजे वाला
दरबार तेरा निराला अंजनी के लाला
लाल लंगोटा कर में सोटा निराला
कांधे जनेऊ गले मोती की माला
हाथ में कंगन विशाला कंगन विशाला
दरबार तेरा निराला अंजनी के लाला
सेवक श्रीराम का तू है निराला
दुष्टों से तेरा पड़ता रहता पाला
तेरे चरणों में मेरा मंदिर शिवाला
दरवार तेरा निराला अंजनी के लाला
0 comments