सीस जटा में गंग विराजे

by - January 18, 2020

सीस जटा में गंग विराजे
गले में विषधर काले
डमरू वाले ओ डमरू वाले

तूने लाखों की बिगड़ी बनाई
अपने अंग भभूत रमाई
जो भी तेरा ध्यान लगाए
उसको सब कुछ तू दे डाले
डमरू वाले ओ डमरू वाले

नित अंग पर भस्मी लगाए
जाने किसका तू ध्यान लगाए
रहते हो अलमस्त ध्यान में
पी पी कर भंग के प्याले
डमरू वाले ओ डमरू वाले

सब देवो ने अमृत पाया
तुम्हें जहर हलाहल भाया
महल अटारी सबको बांटे
तुम तो हो मरघट वाले
डमरू वाले ओ डमरू वाले


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *