किशोरीजी मेरा कर दो बेड़ा पार

by - January 18, 2020

बरसाने मे बिराजे कीरत राजदुलार
किशोरीजी मेरा कर दो बेड़ा पार
बरसाने मे बिराजे कीरत राजदुलार

कोमल चित दीन हितकारी
स्वर्ण सिंहासन राजत प्यारी
कृष्ण चंद्र की प्राणन प्यारी
करो कृपा हे बृषभान दुलारी
राधे दरशन दे दो एक बार
किशोरीजी मेरा करदो बेड़ा पार

मन में लेकर चाह घनेरी
नगर नगर की करती फेरी
राधा राधा कह कर टेरी
बहुत हुई अब क्यों करो देरी
तोड़के सारे बंधन आई तेरे द्वार
किशोरीजी मेरा करदो बेड़ा पार

तेरे नाम में हो अनुरक्ति
उर में भरदो अपनी शक्ति
नहीं चाहती अपनी मुक्ति
चरण कमल में मांगू भक्ति
बरसाने वारी आई मैं तेरे द्वार
किशोरीजी मेरा करदो बेड़ा पार


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *