सदा तुम्हारी जयहो जयहो बजरंगबली
सदा तुम्हारी जयहो जयहो बजरंगबली
भगवान रामचंद्र की भक्ति तुम्हें मिली
सदा तुम्हारी जयहो जयहो बजरंगबली
रणभूमि में जिस वक्त गदा आपकी चली
रावण दल में मच गई उस वक्त खलबली
सुनकर दहाड़ मेरे बजरंग वीर की
आकाश डोल उठा और यह जमी हिली
सदा तुम्हारी जयहो जयहो बजरंगबली
ताकत तुम्हारी दुनिया में है बेमिसाल
सूरज निगल डाले तुम अंजनी के लाल
आंखें मिलाए तुमसे भला किसकी मजाल
डरता तुम्हारे नामको सुनकर स्वयं काल
सदा तुम्हारी जयहो जयहो बजरंगबली
जहां भी चरण रख दिए तुमने जनार में
वह छुप गया जाकर के फौरन पाताल में
लंका जलाके तुमने पल भर में राख की
रावण के दिल की फिर मुरझा गई कली
सदा तुम्हारी जयहो जयहो बजरंगबली
भगवान रामचंद्र की भक्ति तुम्हें मिली
0 comments