अब तो भब से नाव हमारी

by - January 19, 2020

अब तो भब से नाव हमारी
पार करो मेरे घनश्याम
अब तो भव से नाव हमारी

हे बनवारी कृष्ण मुरारी
विनती सुन लो आज हमारी
मोर मुकुट पीतांबर धारी
भक्तों का उद्धार करो मेरे श्याम
अब तो भव से नाव हमारी

दुर्योधन का मान घटाए
साग विदुर घर जाकर खाए
द्रोपदी का तुम चीर बढ़ाए
दृष्टी दया की हम पर भी
एक बार करो मेरे श्याम
अब तो भव से नाव हमारी

मोहे मुरली की तान सुना दो
मधुबन सारा फिर गुंजा दो
मेरे मन की प्यास बुझा दो
अमृत बौछार करो मेरे श्याम
अब तो भव सै नाव हमारी
पार करो मेरे घनश्याम


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *