श्रीगणेश ने हमको दर पर बुला लिया है

by - January 19, 2020

श्रीगणेश ने हमको दर पर बुला लिया है
दर-दर की ठोकरों से हमको बचा लिया है
श्रीगणेश ने हमको दर पर बुला लिया है

यूं तो खा रहे थे गोते मझधार में थी नैया
देकर मुझे सहारा किनारे लगा दिया है
श्रीगणेश ने हमको दर पर बुला लिया है

क्यों मांगू मैं जहांसे दुनिया तो है भिखारी
मैंने तो तेरे दर पर दामन फैला दिया है
श्रीगणेश ने हमको दर पर बुला लिया है

कहीं मैं भटक ना जाऊं मेरा ख्याल रखना
मैंनेतो तुमको अपना साहिल बना लिया है
श्रीगणेश ने हमको दर पर बुला लिया है

हसरत है ये मेरे दिल में दीदार में पाऊ
मुझको इसी तमन्नाने पागल बना दिया है
श्रीगणेश ने हमको दर पर बुला लिया है
दर-दर की ठोकरों से हमको बचा लिया है


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *