रूद्र रूप तुम केसरी नंदन

by - January 19, 2020

रूद्र रूप तुम केसरी नंदन
बार- बार करूं तुमको वंदन
इन नैनों की प्यास बुझा दो
बालाजी मोहे राम मिला दो

अंजनी मां के लाल प्यारे
तेरे अदभुत रंग न्यारे
भक्ति का रंग चढ़ा दो
बालाजी मोहे राम मिला दो

सुग्रीव को तूने राम मिलाए
लक्ष्मण के थे प्राण बचाए
सच की राह दिखा दो
बालाजी मोहे राम मिला दो

लंका जलाई दानव मारे
सीता मां के शोक निवारे
मेरा भी तो शोक मिटा दो
बालाजी मोहे राम मिला दो

संकट मोचन है बलशाली
तेरी जग में शान निराली
अब संकट आन मिटा दो
बालाजी मोहे राम मिला दो


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *