राधा से भी लगता मुझको
राधा से भी लगता मुझको
अधिक मधुर प्रिय राधा नाम
राधा शब्द कान पड़ते ही
खिल उठती हिय कली तमाम
मूल्य नित्य निश्चित है मेरा
प्रेम प्रपूरित राधा नाम
चाहे जो खरीद ले ऐसा
मुझे सुना कर राधा नाम
नारायण शिव और ब्रह्मा
लक्ष्मी दुर्गा वाणी मेरे रूप
प्राण समान सभी प्रिय मेरे
सबका मुझमें भाव अनूप
पर राधा प्राणाधिक मेरी
अतिशय प्रिय प्रियजन सिरमोर
राधा सा कोई ना कहीं है
मेरा प्राणाधिक प्रिय और
अन्य सभी यह देव देवियां
बसती है नित्य मेरे पास
प्रिया राधिका का है मेरे
बछ स्थल पर नित्य निवास
0 comments