कलियों में राम मेरा किरणों में राम है

by - January 18, 2020

कलियों में राम मेरा किरणों में राम है
धरती और गगन में मेरे प्रभु का धाम है
कलियों में राम मेरा किरणों में राम है

प्रभु ही की धूप छाया प्रभु की ही चांदनी
लहरों की वीणा में है प्रभुजी की रागिनी
कहां नहीं लिखा है मेरे रघुवर का नाम
कलियों में राम मेरा किरणों में राम है

वहीं फूल फल में है वही पात पात में
रहता है राम मेरा सबही के साथ में
मेरा रोम रोम जिसको करता प्रणाम है
कलियों में राम मेरा किरणों में राम है

वह चाहे तो चाल पवन की रुक जाए
वह चाहे तो भूले को राह मिल जाए
उसकी दया से ही बनता सब काम है
कलियों में राम मेरा किरणों में राम है


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *