मीठे रससे भरोरी राधारानीलागे महारानीलागे
मीठे रससे भरोरी राधारानीलागे महारानीलागे
कि हमारो कारो कारो यमुनाजी को पानी लागे
मीठे रससे भरोरी राधारानीलागे महारानीलागे
यमुना तो कारी कारी राधा गोरी गोरी
वृंदावन में धूम मचावे बरसाने की छोरी
बृजधाम राधाजूकी रजधानीलागे रजधानीलागे
की हमारो कारो कारो यमुनाजी को पानी लागे
कान्हा नित मुरली में टेरे सुमिरे बारंबार
कोटिन रूप धरे मनमोहन तोऊ न पावे पार
रूपरंग की छबीली पटरानी लागे पटरानी लागे
कि हमारो कारो कारो यमुनाजी को पानी लागे
ना भावे मन माखनमिश्री अब ना कोई मिठाई
म्हारो तो मन भावे अब राधा नाम मलाई
बृषभान की लली तो गुड़धानी लागे--2
हमारो कारो कारो यमुनाजी को पानी लागे
राधा राधा नाम रटत हैं जो नर आठो याम
उनकी बाधा दूर करत है राधा राधा नाम
राधा नाम में सफल जिंदगानी लागे--2
कि हमारो कारो कारो यमुनाजी को पानी लागे
मीठे रससे भरोरी राधारानीलागे रधारानीलागे
0 comments