लेलो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे

by - January 19, 2020

लेलो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे
नही ठौर ना ठिकाना फिरते हैं मारे मारे
लेलो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे

गुजरी है जिंदगानी अश्कों को पीते-पीते
बीतीजो मुझपे श्याम किसी औरपे ना बीते
छोटी सी जिंदगी है और गम है ढेर सारे
लेलो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे

अबतक निभाई मैंने जिनसे भी रिश्तेदारी
निकले वही कन्हैया सुख चैन के शिकारी
किस पर करें भरोसा देते है सब दगा रे
लेलो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे

माधव अपनालो मुझे आश एक तुम्हीं से
वाकिफ हो तुम जीवन की हर कमी से
देते हैं जख्म सारे मिलती नहीं दवा रे
लेलो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे
नहीं ठौर ना ठिकाना फिरते हैं मारे मारे


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *