मेरी राधा रानी की मेरी श्यामा प्यारी की

by - January 19, 2020

मेरी राधा रानी की मेरी श्यामा प्यारी की
कृपा का क्या कहना दया का क्या कहना
मेरी राधा रानी की मेरी श्यामा प्यारी की

राधा नाम का जिसने लिया सहारा
डूबी किश्ती को मिल गया किनारा
कीरत कुमारी की वृषभानु दुलारी की
कृपा का क्या कहना दया का क्या कहना

राधे नाम की जो भी लगन लगाए
पाप- ताप दुख और संताप मिटाए
वृंदावन रानी की रसिकन हितकारी की
कृपा का क्या कहना दया का क्या कहना

गुण अवगुण पर डाले न कभी दृष्टि
राधा रानी के अधीन है सारी सृष्टि
सर्वोपरि स्वामिनी की घोरी सुकुमारी की
कृपा का क्या कहना दया का क्या कहना


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *