श्रीराम धुन में मन जब तक मगन न होगा

by - January 19, 2020

श्रीराम धुन में मन जब तक मगन न होगा
भवजाल छूटने का तबतक जतन न होगा
श्रीराम धुन में मन जब तक मगन न होगा

व्यापार धन कमाकर लाख साज सजाले
होगा सुखी ना जबतक संतोषधन न होगा
श्रीराम धुन में मन जब तक मगन न होगा
भवजाल छूटने का तब तक जतन न होगा

जप यज्ञ हो या पूजा व्रत और नेम करलो
सब व्यर्थ है जो मुखसे हरीभजन न होगा
श्रीराम धुन में मन जब तक मगन न होगा
भवजाल छूटने का तबतक जतन न होगा

संसार की घटासे क्या प्यास बुझ सकेगी
प्यासे हृदयको जबतक रामधन न मिलेगा
श्रीराम धुन में मन जब तक मगन न होगा
भवजाल छूटने का तब तक जतन न होगा


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *