मेरे मोहन पिया मुस्कुरा दे जरा

by - January 19, 2020

मेरे मोहन पिया मुस्कुरा दे जरा
अपने नैनो का जादू चलादे जरा
मेरे मोहन पिया मुस्कुरा दे जरा

चारु चितवन छबीली जो झांके तेरी
मोह लेती है मन मेरा मुरली तेरी
देख करके तुम्हें दास कहता है यह
अपने दर पर बुलाले मुझे भी जरा
मेरे मोहन पिया मुस्करा दे जरा

दिल भाते हुए मुस्कुराते हुए
मेरे नैनो से नैना मिलाते हुए
करुणा का अमृत पिला के मुझे
ऐ कन्हैया दीवाना बना दे मुझे
मेरे मोहन पिया मुस्कुरा दे जरा

दुनिया कहने लगी मैं दीवानी तेरी
अबतलक भी हमारी न नजरें मिली
आज पर्दा हटा मेरी महफिल में आ
अपने भक्तों को सूरत दिखा दे जरा
मेरे मोहन पिया मुस्कुरा दे जरा
अपने नैनो का जादू चलादे जरा


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *