मेरे रोमरोम में बसा है हनुमानजी नाम तुम्हारा
मेरे रोमरोम में बसा है हनुमानजी नाम तुम्हारा
मेरा तूही एक सहारा मेरा तूही एक सहारा
मेरे रोमरोम में बसा है हनुमानजी नाम तुम्हारा
तेरे नामको सुमिरु हरपल तुझको ही मैं ध्याऊ
इस अंतर्मन में तेरे नाम की ज्योति जगाऊ
मेरे इस जीवन का बस तूही तो उजियारा
मेरा तूही एक सहारा मेरा तूही एक सहारा
मैं चाहूं ना धन दौलत ना चाहूं चांदी सोना
मुझे मिल जाए तेरे चरणों में एक ठिकाना
झूठी दुनिया में भटक रहा हूं देदो मुझे सहारा
मेरा तूही एक सहारा मेरा तूही एक सहारा
तेरी शक्ति का हे बजरंगी कोई भी पार न पाया
क्या होती है भक्ति तूने दुनिया को है समझाया
तेरी भक्ति के सागर ने सबको भव पार उतारा
मेरा तूही एक सहारा मेरा तूही एक सहारा
0 comments