शिव शंभू का महामंत्र है मुक्ति का उपाय
शिव शंभू का महामंत्र है मुक्ति का उपाय
ओम नमः शिवाय जपले ओम नमः शिवाय
शिव शंभू का महामंत्र है मुक्ति का उपाय
जबजबडोले जीवननैया शिवकी महिमागाओ
सारेजग के है खिवैया शिव की शरणमें आओ
संकट छाये कष्ट रुलाए जब जब जी घबराए
बोलो ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
सबसे प्यारे सबसे न्यारे बाबा भोले भाले हैं
भांग धतूरे की मस्ती में रहते मस्त निराले हैं
बम बम भोले कहते जाओ जो दम आए जाए
बोलो ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
आधा चंद्रमा माथे सोहे गले सर्पों की माला
तेज धारी के तेज से पाते सूरज चांद उजाला
डम डम बोले डमरु सातों स्वर दोहराए
बोलो ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
विपदा आई रामपे भारी शंकर का जाप किया
बजरंगी की शक्ति बनकर शिव ने साथ दिया
रामेश्वर की पूजा करके श्रीराम यही फरमाए
बोलो ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
0 comments