मुरली वाले से जिसका संबंध है
मुरली वाले से जिसका संबंध है
उसे हर घड़ी आनंद ही आनंद है
मुरली वाले से जिसका संबंध है
निंदा चुगली न जिसको सुहाए
बुरी संगत की रंगत ना भाए
जिसके हृदय में बालमुकुंद है
उसे हर घड़ी आनंद ही आनंद है
झूठी ममता से करके किनारा
ले सच्चे प्रभु का सहारा
जो उसकी रजा में रजामंद है
उसे हर घड़ी आनंद ही आनंद है
श्रद्धा से सिर चरणों में झुकाए
प्रेम की ज्योति मन में जगाए
जिसको भाता सदा ही सत्संग है
उसे हर घड़ी आनंद ही आनंद है
हर प्राणी में देखें प्रभु को
दया करुणा से भरा हृदय हो
जिसके हृदय में श्याम रंग है
उसे हर घड़ी आनंद ही आनंद है
मुरली वाले से जिसका संबंध है
उसे हर घड़ी आनंद ही आनंद है
0 comments