राम तेरा नाम सारी दुनिया से प्यारा है
राम तेरा नाम सारी दुनिया से प्यारा है
झूठे इस जग में अब कोई न हमारा है
राम तेरा नाम सारी दुनिया से प्यारा है
राम नाम की शरण पाकर
पापी उतर गए इसे अपनाकर
भक्तों ने आज तुमको पुकारा है
राम तेरा नाम सारी दुनिया से प्यारा है
झूठे इस जग में अब कोई न हमारा है
तुझको सौंप दी जीवन नैया
बन जाओ मेरे नाथ खिवैया
तेरी कृपासे मिले भवसे किनारा है
राम तेरा नाम सारी दुनिया से प्यारा है
झूठे इस जग में अब कोई न हमारा है
जीवन के मेरे तुम रखवाले
तेरा सब कुछ है तेरे हवाले
मुझको नाथ अब तेराही सहारा है
राम तेरा नाम सारी दुनिया से प्यारा है
झूठे इस जग में अब कोई न हमारा है
0 comments