असुर निकंदन भय भंजन कुछ आन करो

by - January 19, 2020

असुर निकंदन भय भंजन कुछ आन करो
पवन तनय संकट मोचन कल्याण करो
असुर निकंदन भय भंजन कुछ आन करो

ग्यारहवें रुद्र तुम हो लेकर अवतारी
ज्ञानियों में आप ज्ञानी योद्धा बलशाली
बाल अवस्था में चंचल आप का था मन
सूर्य को निगल गए नटखट बड़ा बचपन
मैं हूं निर्बल बल बुद्धि का दान करो
पवन तनय संकट मोचन कल्याण करो

हे बजरंगी अब दया की कीजिए दृष्टि
गा रही महिमा तुम्हारी यह सारी सृष्टि
आपकी कृपा हो जिसपे राम मिले उसको
बेधड़क आया हूं मैं अब और कहूं किसको
दया की दृष्टि तुम मुझ पर बलवान करो
पवन तनय संकट मोचन कल्याण करो


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *