आंखों को इंतजार है सरकार आपका

by - January 19, 2020

आंखों को इंतजार है सरकार आपका
ना जाने होगा कब हमें दीदार आपका
आंखों को इंतजार है सरकार आपका

आया हूं तेरे द्वार पर मुझको संभालिए
दर्शन की आस दिल में खाली न टालिये
घबराकर दम ना तोड़ दे बीमार आपका
आंखों को इंतजार है सरकार आपका

सजदा कबूल हो ना हो दर पर पड़ा रहूं
मैं दोनों हाथ जोड़कर यूं ही खड़ा रहूं
जाऊं कहां मैं छोड़कर अब द्वार आपका
आंखों को इंतजार है सरकार आपका

जी चाहता है आपको एक बार देखलें
डाली से फूल टूट कर कभी ना खिलें
एक रोज छोड़ जाएंगे ये संसार आपका
आंखों को इंतजार है सरकार आपका
ना जाने होगा कब हमें दीदार आपका


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *