शिवजीके करो जयकारे सबकार्यहों पूर्ण तुम्हारे

by - January 19, 2020

शिवजीके करो जयकारे सबकार्यहों पूर्ण तुम्हारे
गौरीगणेश संग शिवजी पधारे भक्तजनों को तारे
शिवजीके करो जयकारे सबकार्यहों पूर्ण तुम्हारे

शिव शंकर का ध्यान करो शक्ति मिलेगी सारी
गौरी गणपती कृपा करें भंडार भरे त्रिपुरारी
भक्तों श्रद्धा से गंगाजल चढ़ाओ कष्ट मिटेंगे सारे
शिवजीके करो जयकारे सब कार्यहों पूर्णतुम्हारे

जहां पूजा शिवशंकर की साथ हो गौरी गणेशजी
दूर-दूर तक रहे न छाया किसीभी दुख कलेश की
चरणोंमें शीश झुकाओ शिवका हाथ शीश तुम्हारे
शिवजीके करो जयकारे सब कार्यहों पूर्ण तुम्हारे

श्रीगणेशजी सुख समृद्धि है माँ दुष्टोंसे बचाती है
शिवजी की तीनों आंखें भक्तों की रक्षा करती हैं
बेलपत्तर फूल चढ़ाओ शिव कल्याण करेंगेहमारे
शिवजीके करो जयकारे सब कार्यहों पूर्ण तुम्हारे

जहां शिव जगदंबा गणपति का आह्वान होता है
सभी देवताओं का वहां पर सदा बसेरा रहता है
गोरापति शिवको पुकारो खुलेंगे भाग्यके तेरेद्वारे
शिवजीके करो जयकारे सब कार्यहों पूर्ण तुम्हारे

You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *