एक ईश्वर सबका रखवाला

by - January 19, 2020

एक ईश्वर सबका रखवाला
मन मंदिर में रहने वाला
एक ईश्वर सबका रखवाला

उसके घर में तो कमी नहीं है
हमें ही लेने का ढंग नहीं है
वह तो है झोलियां भरने वाला
एक ईश्वर सबका रखवाला

मन मंदिर में रहने वाला
रात के कारण कीमत दिन की
दुख के बिना नहीं सुख की गिनती
सुख देकर दुख काटने वाला
एक ईश्वर सबका रखवाला

मन मंदिर में रहने वाला
आस न छोड़ो तुम इस दर से
सब कुछ मिलता उसके घर से
बुझते हुए दीप जलाने वाला
एक ईश्वर सबका रखवाला

मन मंदिर में रहने वाला
एक ईश्वर सबका रखवाला


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *