भगवान तुम्हारे मंदिर में

by - January 19, 2020

भगवान तुम्हारे मंदिर में
मैं नया पुजारी आया हूं
पूजा मैं कुछ भी लाया नहीं
बस अलख जगाने आया हूं
भगवान तुम्हारे मंदिर में

मन को तो बनाया मंदिर है
और सूरत तेरी बिठाई है
पूजा की शक्ति दो भगवन
मैं शरण तुम्हारी आया हूं
भगवान तुम्हारे मंदिर में.....

गणिका को तारा था तुमने
द्रोपदी की लाज बचाई थी
अब बारी है मेरी प्रभु जी
यह याद दिलाने आया हूं
भगवान तुम्हारे मंदिर में .....

है बरसों की तो बात ही क्या
युग बीते तुमको पाने में
अब तो आ जाओ मेरे भगवन
मैं तुम्हें मनाने आया हूं
भगवान तुम्हारे मंदिर में.....

इस बैर भाव की दुनिया में
कोई भी मित्र नहीं मिलता
जब नाम सुना भगवन तेरा
तुम्हें मित्र बनाने आया हूं
भगवान तुम्हारे मंदिर में
एक नया पुजारी आया हूं


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *