साथ तुम्हारा प्रभु कितना है प्यारा

by - January 19, 2020

साथ तुम्हारा प्रभु कितना है प्यारा
मिल गई मंजिल मिल गया किनारा
साथ तुम्हारा प्रभु कितना है प्यारा

रोशनी ही रोशनी आती नजर है
अब ना भंवर का डर ना ही फ़िकर है
हाथ में तेरे जब हाथ है हमारा
साथ तुम्हारा प्रभु कितना है प्यारा

किसको खबर है कौन साथ है हमारे
जिसकी नजर से चलते चांद और तारे
कितनी ही बार तुमने पार उतारा
साथ तुम्हारा प्रभु कितना है प्यारा

अपना गगन अब तो अपनी जमी है
तू मिल गया तो फिर क्या कमी है
कितना हसीन लगता हर एक नजारा
साथ तुम्हारा प्रभु कितना है प्यारा
मिल गई मंजिल मिल गया किनारा


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *