हमारे बालाजी महाराज सभीके कष्ट मिटाते हैं

पिलाते राम नाम की बूटी और मस्त बनाते हैं

छटा मेहंदीपुर धाम सारेकरते जाकरके प्रणाम
यही भक्तों के सरताज जो बालाजी कहलाते हैं
पिलाते राम नाम की बूटी और मस्त बनाते हैं
प्रेतराजजिनके अगवान भैरवकोतवाल कप्तान
पूरण करते सबके काम वीरका हुक्म बजाते हैं
पिलाते राम नाम की बूटी और मस्त बनाते हैं
चावल पुडा लगता भोग करते सवामणी लोग
बजते ढोल शहनाई राम की महिमा गाते हैं
पिलाते राम नाम की बूटी और मस्त बनाते हैं
होरही जग मे जयकार मेला उनका मंगलवार
जिनके शनिदेवको नागअमावस धूम मचाते हैं
पिलाते राम नाम की बूटी और मस्त बनाते हैं
हमारे बालाजीमहाराज सभीके कष्ट मिटाते हैं
0 comments