यूं राम कह रहे थे कहीं वक्त टल न जाए

by - January 18, 2020


यूं राम कह रहे थे कहीं वक्त टल न जाए
बजरंग के आते आते सूरज निकल न जाए
यूं राम कह रहे थे कहीं वक्त टल न जाए

चल तो दिए हैं हनुमत संजीवनी को लेने
रस्ते में कोई दुश्मन कहीं चाल चल न जाए
हनुमत के आते आते सूरज निकल न जाए
यूं राम कह रहे थे कहीं वक्त टल न जाए

कर दिया जख्मी कुछ सोचा न भरत तुमने
मेरे पहुंचने से पहले कहीं रात ढल न जाए
हनुमत के आते आते सूरज निकल न जाए
यूं राम कह रहे थे कहीं वक्त टल न जाए

फिर बाण पर बिठाकर यू बोले भरत ज्ञानी
बजरंग कहीं लंका से आगे निकल न जाए
हनुमत के आते आते सूरज निकल न जाए
यूं राम कह रहे थे कहीं वक्त टल न जाए


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *