महादेव शंकर है जग से निराले

by - January 18, 2020

महादेव शंकर है जग से निराले
बड़े सीधे साधे बड़े भोले भाले
मेरे मन मंदिर में रहते हैं शिवजी
मेरे नयन हैं उन्हीं के शिवाले
महादेव शंकर है जग से निराले

बनालो उन्हें अपने जीवन की आशा
सदा दूर तुमसे रहेगी निराशा
बिना मांगे वरदान तुमको मिलेगा
समझते हैं वे हरएक मन की भाषा
वह उनके हैं जो उनको अपना बनाले
महादेव शंकर है जग से निराले

जिधर देखो शिव की महिमा निराली
वे दाता है और सारी दुनिया सवाली
जो इस द्वार पर विश्वास करले
तो पलभर में भरजाएगी झोली खाली
उन्हीं के अंधेरे हैं उन्हीं के उजाले
महादेव शंकर है जग से निराले
बड़े सीधे साधे बड़े भोले भाले


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *