मेरी श्यामा तेरी नौकरी

by - January 18, 2020

मेरी श्यामा तेरी नौकरी
सबसे बढ़िया है सबसे खरी
तेरे बरसाने की चाकरी
सबसे बढ़िया है सबसे खरी

खुशनसीबी का जब गुल खिला
तब कहीं जाकर यह दर मिला
मिल गई अब तो चौखट तेरी
सबसे बढ़िया है सबसे खरी
मेरी श्यामा तेरी नौकरी.........

मैं नहीं था किसी काम का
लेकर सहारा तेरे नाम का
आ गया बरसाने की गली
सबसे बढ़िया है सबसे खरी
मेरी श्यामा तेरी नौकरी .........

जब से तेरा गुलाम हो गया
तब से मेरा भी नाम हो गया
वरना औकात क्या थी मेरी
सबसे बढ़िया है सबसे खरी
मेरी श्यामा तेरी नौकरी........

एक बियोगी दीवाना हूं मैं
कोर करुणा की चाहता हूं मैं
दूर करना ना अब तो हरी
सबसे बढ़िया है सबसे खरी
मेरी श्यामा तेरी नौकरी........


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *