तेरी आंख के तारे करोड़ों मां

by - January 19, 2020

तेरी आंख के तारे करोड़ों मां
मेरा कोई ना जग में तेरे सिवा
मुझे खाली ना दर से मोड़ो
मेरा कोई ना जग में तेरे सिवा

मुझे आस थी जिन हाथों से
वो एक - एक करके चले गए
मैंने फूलों से जिनकी भरदी डगर
वो कांटों से भरकर चले गए
अब तुम तो ना मुझको छोड़ो
मेरा कोई ना जग में तेरे सिवा

तू कडुवे नीम के पत्तों में
शहद अनोखा भर देती है
तेरा तीनो लोक में राज है माँ
तू रंकों को राजा कर देती है
अब मेरा यूं ना दिल तोड़ो
तेरी आंख के तारे करोड़ों माँ

तेरी दया का दीपक जलते ही
तूफान में दीपक जल जाएगा
तेरा जरा सा हाथ हिलाने में
मेरा बेड़ा किनारे लग जाएगा
मेरी आश का दर्पण जोड़ों माँ
मेरा कोई ना जग में तेरे सिवा
तेरी आँख के तारे करोड़ों माँ


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *