मात पिता गुरु प्रभु चरणों में प्रणमत बारंबार
मात पिता गुरु प्रभु चरणों में प्रणमत बारंबार
हम पर किया बहुत उपकार --2
मात पिता गुरु प्रभु चरणों में प्रणमत बारंबार
माता ने जो कष्ट उठाया
वह ऋण कभी न जाए चुकाया
उंगली पकड़कर चलना सिखाया
ममता की दी शीतल छाया
जिनकी गोदीमें पलकर हम कहलाते होशियार
हम पर किया बहुत उपकार --2
पिता ने हमको योग्य बनाया
कमा कमा कर अन्न खिलाया
पढ़ा- लिखाकर गुणवान बनाया
जीवन पथ पर चलना सिखाया
जोड़-जोड़ अपनी संपत्तिका बनादिया हकदार
हम पर किया बहुत उपकार --2
तत्व ज्ञान गुरु ने दर्शाया
अंधकार सब दूर हटाया
हृदय में भक्ति दीप जलाकर
हरि दर्शन का मार्ग बताया
बिन स्वारथ ही कृपा करें वे इतने बड़े उदार
हम पर किया बहुत उपकार --2
प्रभु कृपा से नर तन पाया
संत मिलन का साज सजाया
बल बुद्धि और विद्या देकर
सब जीवो में श्रेष्ठ बनाया
जो भी इनकी शरण में आता कर देते उद्धार
हम पर किया बहुत उपकार
हम पर किया बहुत उपकार
0 comments