कृष्ण कन्हैया आएंगे राधे संग रास रचाएंगे
कृष्ण कन्हैया आएंगे राधे संग रास रचाएंगे
वृंदावन की गलियन में बंसी मधुर बजाएंगे
कृष्ण कन्हैया आएंगे राधे संग रास रचाएंगे
निधिवन में आज भी प्रभु आके रास रचाते हैं
गोपियों के संग नाच नाच कर धूम मचाते हैं
मुरली धुन सुन गोपियां सुध बुध खो जाती हैं
कृष्ण कन्हैया आएंगे राधे संग रास रचाएगे
वृंदावन की गलियन में बंसी मधुर बजाएंगे
राधेश्याम की जोड़ी कितनी सुंदर लागे है
जिनको होते इनके दर्शन उनके भाग्य जागे हैं
उनकी बिगड़ी किस्मत पलभर में बनजाती है
कृष्ण कन्हैया आएंगे राधे संग रास रचाएंगे
वृंदावन की गलियन में बंसी मधुर बजाएंगे
श्याममनोहर इतने सुंदर वंशी मधुर बजाते हैं
ब्रजवासिन को कान्हा बहुत अधिक भाते हैं
जयजयकार सभीकरते कान्हाके गुण गाते हैं
कृष्ण कन्हैया आएंगे राधे संग रास रचाएंगे
वृंदावन की गलियन में बंसी मधुर बजाएंगे
0 comments