भज मन शंकर भोलेनाथ bhaj man shankar bholenath

by - December 23, 2019



भज मन शंकर भोलेनाथ
डमरू मधुर बजाने वाले
भज मन शंकर भोलेनाथ
मुक्ति हेतु बसाई काशी
यहां रहें भोले अविनाशी
विजया भोग लगाने वाले
भज मन शंकर भोलेनाथ
डमरू मधुर बजाने वाले
कर में त्रिशूल पहने मृग छाला
भोला मेरा ऐसा दीनदयाला
सब के बिगड़े काम बनाने वाले
भज मन शंकर भोलेनाथ
डमरू मधुर बजाने वाले
सफल मनोरथ पुराणकारी
गिरिजापति कैलाश बिहारी
प्रभु महादेव कहलाने वाले
भज मन शंकर भोलेनाथ
डमरू मधुर बजाने वाले
जो नित गान प्रभु का गावे
सब कुछ भोग परम पद पावे
आवा गमन छुड़ाने वाले
भज मन शंकर भोलेनाथ
डमरू मधुर बजाने वाले

You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *