श्याम ने दिया है जोभी श्याम ही संभालेगा

by - December 11, 2019


नैया मझधार से श्याम. ही निकालेगा
श्याम ने दिया है जोभी श्याम ही संभालेगा

खाली हाथ आए और खाली हाथ जाएंगे
श्याम पे किया भरोसा काम वो ही आएंगे
गिरने से पहले वह मुझको बचा लेगा
श्याम ने दिया है जोभी श्याम ही संभालेगा

उसका दिया हुआ सब हमको कबूल है
सांवरे के रहते चिंता करना फिजूल है
आएगी मुसीबत तो श्याम ही उसे टालेगा
श्याम ने दिया है जोभी श्याम ही संभालेगा

बनवारी श्याम जैसा दूजा कोई नहीं होगा
जिसने दिया है आज - कल वो ही देगा
साथी तू बनाले इसे साथ ये निभाएगा
श्याम ने दिया है जोभी श्याम ही संभालेगा
नैया मझधार. से श्याम ही निकालेगा


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *