भक्तों की भीड़ अपार भोलेजी के मंदिर में

by - December 11, 2019

भक्तों की भीड़ अपार भोलेजी के मंदिर में
भोलेजी के मंदिर में शंकरजी के मंदिर में
गूंजे जय जयकार भोलेजी के मंदिर में

भक्तों की भीड़ अपार भोलेजी के मंदिर में
ढोलक नगाड़ा मृदंग बाजे -- मृदंग बाजे
झांझर की होए झंकार भोलेजी के मंदिर में
भक्तों की भीड अपार भोलेजी के मंदिर में

गूँजे जय जयकार भोलेजी के मंदिर में
लेके कांवरिया बमबम बोलें--बमबम बोलें
नाच रहे नर नार भोलेजी के मंदिर में
भक्तों की भीड़ अपार भोलेजी के मंदिर में

गूंजे जय जयकार भोलेजी के मंदिर में
ब्रह्मा विष्णु भोलेजी के दर पर आये
परकम्मा लगाएं बारंबार भोले के मंदिर में
भक्तों की भीड़ अपार भोलेजी के मंदिर में
गूंजे जय जयकार भोलेजी के मंदिर में


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *