जिसके नाम से ही हो जाते सारे काम jiske naam se hi ho jate saare kaam
जिसके नाम से ही हो जाते सारे काम
ऐसे गजानन को हमारा प्रणाम
जिसके नाम से ही हो जाते सारे काम
कार्य सिद्धि की करो कामना
तुरतहिं मन वांछित फल पाओ
अंतर मन हो ध्यान लगाओ
कृपा सिंधु के दरशन पाओ
श्रद्धा भगति सहित निज मन से
मंगलदीप जलाओ दीप जलाओ
सिंदूर तुलसी मेवा मिसरी
पुष्प हार और नैवेद्य चढाओ
मेवे मोदक का भोग लगा कर
लम्बोदर का जी बहलाओ
एक दन्त अति दयाबन्त हैं
ऊंहें रिझाओ नाचो गाओ
एक दो तीन चार गणपति की जय जयकार
पांच छै सात आठ गणपति सबके साथ
0 comments