मैं तो गांऊंगी श्री राधा राधा नाम

by - December 23, 2019


मैं तो गांऊंगी श्री राधा राधा नाम
बिहारी तेरी गलियन में -तेरी गलियन में
मैं तो गांऊंगी श्री राधा राधा नाम
पग में घुंघरू बांध के नाचूँ
चाहे फिर हो जाऊं बदनाम
बिहारी तेरी गलियन मेँ
नन्द लाला तेरी गलियन में
तेरे नाम की चुनरी ओढी
मेरी रग रग बस जाए नाम
मेरे जीवन की हो जाए शाम
बिहारी तेरी गलियन में
नन्द लाला तेरी गलियन में
नित उठते तेरा दर्शन पाऊं
हरष हरष तेरे गुण गाऊं
मैं तो बिक जाऊं बेदाम
बिहारी तेरी गलियन में
नन्द लाला तेरी गलियन में
जीवन बीते गाते राधा राधा
मिट जाए सारी भव बाथा
मैं तो बस जाऊं तेरे धाम
बिहारी तेरी गलियन में
नन्द लाला तेरी गलियन में
अब तो चाह यही मेरे मन की
धूल मिले मोहे इन चरणन की
मेर तन से निकले प्राण
बिहारी तेरी गलियन में
नन्द लाला तेरी गलियन में

You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *