मेरे रोम रोम में बसा है हनुमानजी नाम तुम्हारा mere rom rom mein basaa hai hanuman naam tumhara

by - December 23, 2019


मेरा तूही एक सहारा --मेरा तूही एक सहारा
मेरे रोम रोम में बसा है हनुमानजी नाम तुम्हारा

तेरे नाम को सिमरुं हरपल तुझको ही ध्याऊं
इस अंतर्मन में बाबा तेरे नाम की ज्योत जलाऊं
मेरे अंधियारे जीवन का तूही तो है उजियारा
मेरा तूही एक सहारा --मेरा तूही एक सहारा

मैं चाहूं ना धन और दौलत ना चाहूँ चांदी सोना
मुझे मिलजाए तेरेचरणों में रहने को एक कौना
झूठी दुनिया में भटक रहा बाबा मैँ मारा मारा
मेरा तूही एक सहारा -- मेरा तूही एक सहारा

तेरी शक्ति का हे बजरंगी कोई भी पार न पाया
क्या होती है भक्ति तूने दुनिया को है समझाया
तेरी भक्ति के सागर ने सबको भव पार उतारा
मेरा तूही एक सहारा -- मेरा तूही एक सहारा

एक बात है दिल में बजरंगी तुझसे कहना चाहूँ
तेरा नाम हो जुबांपे जब मैं इस दुनियासे जाऊं
तेरे नाम के सहारे खुल जाए मुक्ति का द्वारा
मेरा तूही एक सहारा --मेरा तूही एक सहारा


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *