एक बार तो राधा बनकर देखो मेरे सांवरियां,

by - December 17, 2019

(एक बार तो राधा बनकर देखो मेरे सांवरियां) Lyrics
श्लोक – जो मै ऐसा जानती प्रीत करे दुख होय,
नगर धिन्डोरा पीटती प्रीत ना करिये कोई।
एक बार तो राधा बनकर देखो मेरे सांवरियां,
राधा यूँ रो रो कहे॥॥
क्या होते है आँसु क्या पीडा होती है,
क्यू दर्द उठता है क्यू आँखे रोती है,
एक बार आँसु तो बहाकार देखो सांवरियां,
राधा यूँ रो रो कहे॥॥
जब कोई सुनेगा ना तेरे मन के दुखडे,
जब ताने सुन सुन कर होंगे दील के टुकडे,
एक बार तो ताने सुनकर देखो सांवरियां,
राधा यूँ रो रो कहे॥॥
क्या जानोगे मोहन तुम प्रेम की भाषा,
क्या होती है आशा क्या होती निराशा,
एक बार तुम प्रेम करके देखो सांवरियां,
राधा यूँ रो रो कहे॥॥
पनघट पे मधुवन मे वो इंतज़ार करना,
कही श्याम तेरे खतिर वो घुट घुट के मरना,
एक बार किसी का इंतज़ार कर देखो सांवरियां,
राधा यूँ रो रो कहे॥॥

You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *