भगवान. के. सच्चे भक्तों. को पग पग पर सहारा मिलता है

by - December 10, 2019

भगवान. के. सच्चे भक्तों. को
पग पग पर सहारा मिलता है
जिस ओर बढ़े जिस ओर चलें
उस ओर सहारा मिलता है

भगवान के सच्चे भक्तों को......

जीवन में अगर तूफान उठे
लहरों में नैया फंस जाए
यदि राम नाम का सम्बल हो
उसे सहज किनारा मिलता है
भगवान के सच्चे भक्तों को.......

जब धन जन बल ना साथी हो
दुश्मन सारा संसार. बने
जब सारे द्वारे. हो जाएं बंद
तब प्रभु का द्वारा खुलता है
भगवान के सच्चे भक्तों को......

प्रहलाद सरिस तुम हो और
शबरी की तरह व्याकुल हो
हो ध्रुव सा निश्चय तब
कृष्ण प्यारा. मिलता है
भगवान के सच्चे भक्तों को
पग-पग पर सहारा मिलता है
जिस ओर बढ़े जिस ओर चलें
उस ओर सहारा मिलता है


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *