मिलती है प्रेमियों की संगत कभी-कभी

by - December 11, 2019

मिलती है प्रेमियों की संगत कभी-कभी
चढ़ती है श्याम नाम की रंगत कभी-कभी
मिलती है प्रेमियों की संगत कभी-कभी

दौलत के पीछे भागना इतना ठीक नहीं
लेती है जान इंसान की दौलत कभी-कभी
मिलती है प्रेमियों की संगत कभी-कभी
चढ़ती है श्याम नाम की रंगत कभी-कभी

शोहरत पाके भूलो न भगवान को कभी
लेता है छीन देके ये इज्जत कभी-कभी
मिलती है प्रेमियों की संगत कभी-कभी
चढ़ती है श्याम नाम की रंगत कभी-कभी

हंसने से पहले दूजे पर खुद को निहारिये
दिखाती है बुरे दिन ये आदत कभी-कभी
मिलती है प्रेमियों की संगत कभी-कभी
चढ़ती है श्याम नाम की रंगत कभी-कभी


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *