मेरे श्याम की मुरली बाजे वृंदावन धाम में
मेरे श्याम की मुरली बाजे वृंदावन धाम में
आ जाओ मुरली बाले मेरे मकान में
मेरे श्याम की मुरली बाजे व्रंदावन धाम में
मुरली की आवाज सुन गणपतिजी आए
गणपतिजी आए संग रिद्धि सिद्धि लाए
रिद्धी सिद्धि की कृपा बरसे सारे जहान में
आ जाओ मुरली वाले मेरे मकान में
मुरली की आवाज सुन विष्णुजी आए
विष्णुजी.आये संग में लक्ष्मी को लाए
लक्ष्मीजी की कृपा बरसे सारे जहान में
आ जाओ मुरली वाले मेरे मकान में
मुरली की आवाज सुन रामजी आए
रामजी आए संग में सीता को लाए
सीता की पायल बाजे सारे जहान में
आ जाओ मुरली बाले मेरे मकान में
मुरली की आवाज सुन मैया भी आई
मैया भी आयी संग में शेर को लाई
मैयाजी की कृपा बरसे सारे जहान में
आ जाओ मुरली वाले मेरे मकान में
मुरली की आवाज सुन भक्त भी आए
भक्त भी आए संग में ढोलक भी लाए
भक्तों के भजन गूंजे सारे जहान में
आ जाओ मुरली वाले मेरे मकान में
0 comments