कन्हैया प्रेम की वंशी बजाना तुमको आता है

by - December 10, 2019

कन्हैया प्रेम की वंशी बजाना तुमको आता है
लगाकर प्रीत दिल में निभाना तुमको आता है
कन्हैया प्रेम की वंशी बजाना तुमको आता है
चुरा लेते हो इस दिल को इशारों ही इशारों में
दिखाके सांवरी सूरत लुभाना तुमको आता है
कन्हैया प्रेम की वंशी बजाना तुमको आता है
लगाकर प्रीत दिल में निभाना तुमको आता है
बजाके रस भरे होंठो से मोहन चैन की वंशी
चलाके तीर नजरों का फंसाना तुमको आता है
कन्हैया प्रेम की वंशी बजाना तुमको आता है
लगाकर प्रीत दिल में निभाना तुमको आता है
न जाने कौनसी लीला है ये राधारमण तेरी
यूँही बातों बातों में सताना तुमको आता है
कन्हैया प्रेम की वंशी बजाना तुमको आता है
लगाकर प्रीत दिल मैँ निभाना तुमको आता है

You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *