मैं हूं प्यासा राधे कृष्ण के दीदार का

by - December 11, 2019

मैं हूं प्यासा राधे कृष्ण के दीदार का
मैँ तो सवाली प्रभू तेरे दरबार का
मैं हूं प्यासा राधे कृष्ण के दीदार का

दर्शन करूं तेरा माखन भोग लगाके
धूप दीप प्रभु तेरे मंदिर में जगाके
आसरा है बस राधे कृष्ण के दीदार का
मैं तो सवाली. प्रभु तेरे दरबार का

जिंदगी की बिगड़ी कान्हा तू संवार दे
पतझड़ जीवन श्याम आके तू बहार दे
करते हो पालन मोहन सारे संसार का
मैं तो सवाली प्रभु तेरे दरबार का

आज खाली हाथ तेरे दरसे न जाऊंगा
पाके दया तेरी मैं तो बार-बार आऊंगा
सुनले जैकारा मेरे दिल की पुकार का
मैं हूं प्यासा राधे कृष्ण के दीदार का
मैँ तो सवाली प्रभु तेरे दरबार का


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *