परमपिता से प्रीत लगा भवसागर से पार होजा

by - December 11, 2019

परमपिता से प्रीत लगा
भवसागर से पार होजा
परमपिता से प्रीत लगा

सत्संग में तू आया कर
गुण ईश्वर के गाया कर
मन अपने को शुद्ध बना
भव सागर से पार होजा
परमपिता से प्रीत लगा

अंदर है प्रीतम तेरा
मन मंदिर में है डेरा
मन में ज्ञान की ज्योति जला
भव सागर से पार होजा
परमपिता से प्रीत लगा

बिषयों की . चले. अंधेरी
ज्योति बुझाई है. तेरी
इससे अपना आप बचा
भव सागर से पार होजा
परमपिता. से प्रीत. लगा

विषयों को प्यारे तू छोड़
परमेश्वर से नाता जोड
जीवन. वेद अनुसार बना
भव सागर से पार होजा
परमपिता से प्रीत लगा


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *