राधे रानी राधे रानी बोलो ना राज है क्या. यह खोलो ना

by - December 11, 2019


राधे रानी राधे रानी बोलो ना
राज है क्या. यह खोलो ना
किया तूने कौन सा काम है
जो तेरे बस में. श्याम है

है जो सांबरा त्रिलोकी का नाथ
जिसकी चाहे से होते दिन -रात
कहा न माना जिसने यशोदा का
मान रहा वह तेरी हर एक बात
जो तू कहे वही करे --वही करे
जिसको देख . जग. हैरान है
क्यों तेरे बस. में श्याम है
राधे रानी राधे रानी बोलो ना .....

अपने नाम से पहले तेरा नाम
लगा दिया कहलाया राधेश्याम
तेरी सरकारी में सोंप. दिया
अपना तो पूरा वृंदावन. धाम
जाए जहां राधे आये वहां वहां
लिया इससे. यह वरदान. है
क्यों तेरे. बस. में श्याम है
राधे रानी राधे रानी बोलो ना ......

तुमरे बिन. जिया नहीं लागे
वैसे ही तुम बिन कृष्ण आधे
तू पलकें मूंदे तो. वो सोए
तू. आंखें खोले तो. वो जागे
वह परमात्मा. तू आत्मा
तू नुतन. तू प्राण है
क्यों तेरे बस में श्याम. है
राधे रानी राधे रानी बोलो ना...

राज. है क्या. यह खोलो ना
किया तूने कौन. सा काम है
जो तेरे बस में. श्याम है


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *