कभी तेरी चौखट बाबा ना छोड़ेंगे हम

by - December 11, 2019

कभी तेरी चौखट बाबा ना छोड़ेंगे हम
चले लाख दुख की आंधी या तूफाने गम
कभी तेरी चौखट बाबा ना छोड़ेंगे हम

सदा. तेरे दर पे आते. रहेंगे
तेरा. नाम. सदा गाते रहेंगे
चाहे लाख ढाए कोई हमपे सितम
कभी तेरी चौखट ना छोड़ेंगे हम

तमन्ना यही है दरस तेरा एकबार पालें
ये मानव जनम सफल हम बनालें
मिले या ना मिले फिर ये मानव जनम
कभी तेरी चौखट बाबा ना छोड़ेंगे हम

मैं सेवा में तेरी करुं खुद को अर्पण
तेरा नाम गांऊं मैँ जबतक है ये जीवन
निकल जाए फिर ये तेरे चरणों में दम
कभी तेरी चौखट बाबा ना छोड़ेंगे हम
चले लाख दुख की आंधी ...,.........


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *