मेरे बालाजी महाराज जैकारा गूंजे गली गली
मेरे बालाजी महाराज जैकारा गूंजे गली गली
जैकारा गूंजे गलीगली -जैकारा गूंजे गलीगली
मेरे बालाजी महाराज जैकारा गूंजे गलीगली
तू है भक्तों का रखवारा
तेरा दरबार लगे प्यारा प्यारा
तेरे चरणों में संसार जैकारा गूंजे गली गली
मेरे बालाजी महाराज जैकारा गूंजे गलीगली
घट घट वासी तुम हो अंतर्यामी
बलवीर सकल जग के स्वामी
श्रीराम के पहरेदार जैकारा गूंजे गली गली
मेरे बालाजी महाराज जैकारा गूंजे गलीगली
जब नाम ध्यान से सुन गाबे
नहीं भूत पिशाच निकट आवे
देते सोटों की मार जैकारा गूंजे गली गली
मेरे बालाजी महाराज जैकारा गूंजे गलीगली
तुम ज्ञानवान बलधारी हो
सदा दीन हीन हितकारी हो
शिवशंकर के अवतार जैकारा गूंजे गलीगली
मेरे बालाजी महाराज जैकारा गूंजे गली गली
0 comments