द्वार लगा तेरा प्यारा सारे जग से न्यारा

by - December 11, 2019

द्वार लगा तेरा प्यारा सारे जग से न्यारा
आया है बालाजी तेरे दर दुखियारा
द्वार लगा तेरा प्यारा सारे जग से न्यारा

इस सारे जग का तू पालनहारा
माने है तुझको ये जमाना सारा
मैँ भी आया मैँ हूँ दास . तुम्हारा
द्वार लगा तेरा प्यारा सारे जग से न्यारा

सियाराम और लखन के काज संवारे
यह सुनकर मैँ भी आया . तेरे द्वारे
आया मेरै होंठों पे बालाजी नाम तुम्हारा
द्वार लगा तेरा प्यारा सारे जग से न्यारा

करना दया मुझ पर हनुमान गुसांई
दूर से आया हूँ सुन मेरी दुहाई
तुमने सब भगतों का संकट टाला
आया है बालाजी तेरे दर दुखियारा
द्वार लगा तेरा प्यारा सारे जग से न्यारा


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *